केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को विशेष विमान से आगरा पहुंचे, जहां उनका भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शमशाबाद पहुंचकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद उनका काफिला सीधे फतेहाबाद तहसील के शमशाबाद क्षेत्र के लिए रवाना हुआ।

शमशाबाद में आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह ने वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही पूरे परिसर में भारत माता के जयकारे और महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे गूंज उठे।

 

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

बाइट: राजनाथ सिंह

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।

आगरा के शमशाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के साथ यह कार्यक्रम वीरता और राष्ट्रभक्ति के संदेश का प्रतीक बन गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *