सैंपऊ के आरी गांव में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई

धौलपुर जिले के सैंपऊ क्षेत्र के ग्राम आरी स्थित जिला कार्यालय पर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती भव्यता और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के युवाओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ, जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार, ब्लॉक अध्यक्ष सैंपऊ बंटी सिसोदिया एवं जिला महासचिव कृष्णकांत परमार द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक कृष्णा परमार ने कहा कि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन समाज को एकजुट करने और युवाओं को गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और संस्कार को अपनाने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग और बलिदान हमें हर परिस्थिति में संघर्ष और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वहीं जिला महासचिव कृष्णकांत परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बंटी सिसोदिया ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा भी की गई।

कार्यक्रम में गुड्डू परमार, दीपू परमार, धर्मेंद्र परमार, मानवेंद्र परमार, राघवेंद्र परमार, धर्मवीर सिंह, शिवदत्त परमार, मुन्ना, छोटू, सूरज, गुंटन, जण्डैल, रूपा, राजा, महेश, मलखान, आदर्श सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *