पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ:

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें किसानों, गरीबों तथा ग्रामीण भारत का सच्चा हितैषी बताया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के अधिकारों और देश की सेवा के लिए समर्पित रहा। देश उनकी सेवाओं और योगदान को सदैव याद रखेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

Kshatriy Focus News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *