सवाई माधोपुर में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए भाई शक्ति सिंह, समाजिक एकता पर हुई चर्चा
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के पाटोरपुर में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा में भाई शक्ति सिंह जी के शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान छकड़ा, भालपुर, रेन्डायल तुर्क, कुशाय सहित आसपास के गांवों से पहुंचे समाज बंधुओं से आत्मीय मुलाकात हुई। सभी ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज की सक्रिय भागीदारी को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
बैठक में होनहार एवं प्रतिभाशाली बच्चों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के विषय पर भी विशेष चर्चा हुई। इस दौरान UGPF द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों और समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने की भूमिका को सराहा गया।
भाई शक्ति सिंह जी ने सभी समाज बंधुओं द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा समाज में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।
