मेवली में युवराज अम्बरीश पाल सिंह का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने जीत दिलाने का लिया संकल्प

मेवली में निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अम्बरीश पाल सिंह का भव्य स्वागत, जीत दिलाने का लिया संकल्प**

 

मेवली (आगरा)। आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अम्बरीश पाल सिंह के ग्राम पंचायत मेवली आगमन पर ग्रामीणों एवं युवाशक्ति द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख रवि परिहार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने युवराज अम्बरीश पाल सिंह को आगामी चुनाव में हर प्रकार का सहयोग देने का संकल्प लिया।

 

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि युवराज अम्बरीश पाल सिंह क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधान परिषद भेजा जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

 

इस अवसर पर बंटी शर्मा, सेंकी परमार, सचिन ऋषि, प्रताप सिंह, नाहर सिंह प्रधान, लखनवीर परमार, रमन परमार, नमन परमार, अमन परमार सहित सैकड़ों ग्रामवासी, समाजसेवी एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन युवराज अम्बरीश पाल सिंह के समर्थन में जोरदार नारों और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *