धौलपुर, राजस्थान। सैंपऊ रोड स्थित लाठखेड़ा हनुमान मंदिर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत महासेना की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के संस्थापक अमित परमार (नाहरपुरा) और सह-संस्थापक गिर्राज सिंह पिपरौन ने किया। इस दौरान धौलपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
नई जिला कार्यकारिणी घोषित
संस्थापक अमित परमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज ने सदैव सर्व समाज का संरक्षण किया है, शोषण नहीं। संगठन इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सर्व समाज के हित में कार्य करेगा। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संगठन चिन्ह, साफ़ा और माला पहनाकर किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारी:
मोनू परिहार पिदावली – जिला अध्यक्ष
रामप्रवेश परमार लहकपुर – जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष
प्रदीप सिंह तोमर सूबेदार का पुरा – जिला उपाध्यक्ष
गजराज सिंह परमार – जिला सलाहकार
विकास परमार सलेमपुर – जिला सचिव
संगठन की विचारधारा और उद्देश्य
सह-संस्थापक गिर्राज सिंह पिपरौन ने कहा कि वर्तमान समय में नए संगठन की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि कई बार समाज में गलत कार्य करने वालों पर अन्य संगठन मौन रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत महासेना किसी भी गलत कार्य का समर्थन नहीं करेगी, चाहे वह व्यक्ति समाज से ही क्यों न हो।
अतिथियों ने दिया एकता और शिक्षा का संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वर्ण मोर्चा) उपस्थित रहे। उन्होंने सभी संगठनों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
डॉ. रामकेश परमार ने शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही, वहीं विशिष्ट अतिथि विकास परमार जगनेर ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
मंच संचालन माधव परमार लहकपुर ने किया। इस अवसर पर स्वर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सर टोटरीं, सतीश सिकरवार, भोला सिसोदिया, सुनील सिसोदिया, विवेक परिहार, लोकेन्द्र सिंह, कृष्णा परमार, सुखेन्द्र, पुष्पेन्द्र सिसोदिया, रानू सहित समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
