19 मार्च को मनाई जाएगी विक्रमादित्य जयंती, ग्रामीणों को दिया आमंत्रण

रुदावल क्षेत्र के बंशी पहाड़पुर में 19 मार्च को आयोजित होने वाली सम्राट विक्रमादित्य जयंती को लेकर राजपूत समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समाज के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

बंशी पहाड़पुर में राजपूत समाज द्वारा 19 मार्च को आयोजित चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य जयंती की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज के पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटे गए और लोगों को जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

सोमवार और मंगलवार को राजपूत समाज के कार्यकर्ताओं ने खरेरी, बारेंर, रैबारपुरा, नगला सुल्तान, खानखेड़ा, नगला बीजा, नगला कटारिया पुरा, गंगेहरा, मिजाजपुर, खड़डाकुर, निहेरा सहित कई गांवों में पहुंचकर समाज के लोगों से संपर्क किया और उन्हें जयंती समारोह में अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

इस दौरान समाज के लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि विक्रमादित्य जयंती के अवसर पर राजपूत समाज के कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विधायक रविंद्र सिंह भाटी, मेहराज सिंह, शक्ति सिंह, पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, कर्नल शिशुपाल, जालिम सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *