जगनेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच 16 अगस्त 2026 को बाबा ग्वाल की नगरी जगनेर से लेकर बाबा दूधाधारी की नगरी तक भव्य एवं दिव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा का हिस्सा बने

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज परमार मौजूद रहे। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में कुलदीप गर्ग, चेयरमैन जगनेर, राव हरेंद्र सिंह परमार, कल्याण सिंह परमार प्रधान नानी, छत्रपाल सिंह प्रधान भरगमा, वासुदेव, विवेक सिकरवार, उदय प्रताप सिंह, गजेंद्र सिकरवार, बच्चू सिकरवार, नेत्रपाल सिंह तोमर, लालू सिकरवार, पवन शर्मा, मनोज परमार, आकाश प्रधान, मनोज सिंघल, केशव देव प्रधान, जेपी अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, अनु तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबां पर भारत माता के जयकारे इस आयोजन की खास पहचान रहे।
जगनेर से बाबा दूधाधारी की नगरी तक निकली यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता की भावना का प्रतीक बनकर सामने आई।

