आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाजपा नेता नीरज परमार ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाजपा नेता नीरज परमार ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

आगरा। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आगरा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आगरा के जिला कोषाध्यक्ष नीरज परमार ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों, सुशासन, कानून व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास और निवेश के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा सरकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज परमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *