धौलपुर जिले के सैंपऊ क्षेत्र के गांव आरी में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन द्वारा होली जन आशीर्वाद पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुखवेद्र सिंह परमार ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने की।
यह पदयात्रा श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला कार्यालय से शुरू होकर आरी एवं आसपास के गांवों की गली-मोहल्लों से ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया और क्षेत्र के सर्व समाज में खासा उत्साह देखने को मिला।
पदयात्रा की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने आरी और आसपास के क्षेत्र के सर्व समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों का धर्म हमेशा से सर्व समाज को साथ लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का रहा है और होली जैसा पावन पर्व समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
जिला अध्यक्ष सुखवेद्र सिंह परमार ने बताया कि इस होली जन आशीर्वाद पदयात्रा का उद्देश्य जन-जन से आशीर्वाद प्राप्त करना और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राकेश परमार, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र परमार, जिला प्रचारक सूरज तोमर, जिला सूचना मंत्री नागेश परमार, ब्लॉक महामंत्री सैंपऊ दीपक परमार सहित गुड्डू परमार, दीपू परमार, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र परमार, लोकेंद्र परमार, मिट्ठू परमार, कारे परमार, ओमवीर सिंह, राहुल परमार, लोकेंद्र सिसोदिया, मनीष शर्मा, संतोषी कुशवाह, गुंटन कुशवाह, ओम प्रकाश शर्मा, दीपू सिसोदिया, गोरेलाल, रामबरन बघेल, अनिल प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।
