बड़ी खबर: कुंडा के किले में जुटे दो दिग्गज; टी राजा सिंह ने राजा भैया से की मुलाकात।

कुंडा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब हैदराबाद के फायरब्रांड विधायक और कट्टर हिंदुत्व की आवाज माने जाने वाले टी राजा सिंह, कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) से मिलने उनके आवास ‘बेंती कोठी’ पहुंचे।

इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच लंबी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बातचीत का मुख्य केंद्र हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद रहा।

‘सारे भाई एकजुट रहो’

मुलाकात के बाद टी राजा सिंह ने हिंदू समाज के लिए एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “आज समय की मांग है कि सारे भाई (हिंदू) अपनी आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ आएं और एकजुट रहें।” उन्होंने राजा भैया के व्यक्तित्व की प्रशंसा की और उन्हें हिंदुत्व के प्रति समर्पित बताया।

सियासी गलियारों में चर्चा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि टी राजा सिंह का कुंडा पहुंचना महज एक शिष्टाचार भेंट नहीं है। जिस तरह से उन्होंने ‘एकजुटता’ की बात कही है, वह भविष्य में किसी बड़े वैचारिक गठबंधन का संकेत हो सकती है। राजा भैया, जो ‘जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक’ के जरिए अपनी जमीन मजबूत कर रहे हैं, उनके साथ टी राजा की यह केमिस्ट्री हिंदुत्व समर्थकों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है।कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुँवर श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ जी के सुपुत्र कुँवर शिवराज प्रताप सिंह जी ‘बड़े राजा’ की अगुवाई में टी. राजा सिंह का बेंती में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर टी. राजा सिंह ने बेंती राजभवन परिसर में बजरंग बली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राजभवन का प्रांगण “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

स्वागत कार्यक्रम में जनसत्ता दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कैलाश नाथ ओझा, कुंडा ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी (भगवन), ब्लॉक प्रमुख बाबागंज सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *