करणी सेना भारत कार्यकारिणी विस्तार समारोह को लेकर बड़ी बैठक, UGC पर प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला

आगरा।

करणी सेना भारत के कार्यकारिणी विस्तार समारोह के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार, 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे बीरई सैया (आगरा) में किया गया है। संगठन से जुड़ने के इच्छुक सभी साथियों से इस बैठक में पहुंचने की अपील की गई है।

बैठक से पहले करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने UGC को लेकर बड़ा और तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब UGC का मतलब ‘उल्टी गिनती चालू’ है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि UGC अब केवल एक संस्था नहीं, बल्कि बड़े बदलाव की शुरुआत है

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा—

“करणी सेना किसी भी सरकार के अधीन नहीं है।

2027 में हम अपना डंडा, अपना झंडा खुद लेकर आएंगे।

देश का युवा जिसे तय करेगा, उसी को हम अपना जनप्रतिनिधि बनाएंगे।”

UGC को लेकर जहां करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने तीखा बयान दिया, वहीं विवेक सिंह सिकरवार ने भी राजनीतिक मंच से बड़ा और सीधा संदेश दिया। विवेक सिंह ने कहा कि अब सवर्ण समाज को बीजेपी पार्टी की रैलियों में जाना बंद करना होगा।

उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज हमेशा से राजनीतिक दलों के लिए भीड़ बनता रहा है, लेकिन बदले में समाज को उसका हक और सम्मान नहीं मिला। अब समय आ गया है कि सवर्ण समाज अपने स्वाभिमान और अधिकार को समझे और सोच-समझकर राजनीतिक फैसले ले।

विवेक सिंह ने आगे कहा कि

“अब सिर्फ भाषण सुनने और रैलियों में भीड़ बढ़ाने का दौर खत्म होना चाहिए।

सवर्ण समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी और संगठित होकर निर्णायक भूमिका निभानी होगी।”

करणी सेना ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में संगठन युवा शक्ति और समाज की एकजुटता के दम पर बड़ा राजनीतिक निर्णय ले सकता है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा अपने हक, सम्मान और अधिकार के लिए निर्णायक भूमिका निभाएं।

करणी सेना ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में संगठन युवा शक्ति के भरोसे बड़ा निर्णय लेने जा रहा है, जिससे राजनीति की दिशा और दशा बदल सकती है।

विवेक सिंह सिकरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *