राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड का विस्तार: शैलेंद्र राघव बने आगरा मंडल अध्यक्ष, संगठन में उत्साह की लहर”
विवरण: आगरा के राजपुर चुंगी स्थित जनक पैलेस में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह परमार और मुख्य संरक्षक जितेंद्र सिकरवार की उपस्थिति में शैलेंद्र राघव को आगरा मंडल की कमान सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया
।राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड की बैठक आज कार्यालय जनक प्लेस राजपुर चुंगी आगरा पर आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार श्री ओ पी सिंह धाकरे जी एवं संचालन राष्ट्रीय सह महासचिव श्री अमर राजावत जी ने किया, बैठक में यूजीसी एक्ट को लेकर सभी लोगों ने विरोध किया और जब-तक वापिस नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा, घर घर,गांव गांव,कसवाओ में जाकर सवर्ण समाज को 8 मार्च को होने वाले दिल्ली में महाआंदोलन में सभी भाईयों को सामिल होने के लिए जागरूक करना होगा।
तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह परमार जी ने संगठन में बदलाव करते हुए श्री शैलेन्द्र राघव जी को मण्डल अध्यक्ष आगरा मण्डल आगरा सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया सभी ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सभी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं हार्दिक आभार, बैठक में संगठन के मुखिया जितेन्द्र सिंह सिकरवार जी, आर एस गहलोत जी, चिराग तोमर जी,लक्ष्मण सिंह सेंगर जी, राजेश जादौन जी, डॉ राकेश सिकरवार जी, मकरध्वज सिंह धाकरे जी,गवेन्द्र सेंगर जी, मनीष धाकरे जी, लोकेंद्र सिकरवार जी, खजाना सिंह धाकरे जी, हेमंत तोमर जी, राघवेन्द्र जादौन जी,रवि धाकरे जी,लाल सिंह परमार जी,अनुज परमार जी, संजय चौहान जी, बब्लू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
जय राजपूताना। जय मां भवानी।
