राजस्थान दौसा मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर भारी विरोध: “काला कानून वापस लो” के नारों से गूंजा परिसर।

मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर भारी विरोध: “काला कानून वापस लो” के नारों से गूंजा परिसर।

भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी: प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी, ‘होश में आए सरकार’।

प्रशासनिक घेराव: काले कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग।

श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के द्वारा यूजीसी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में

श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह परमार एवं कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह राजपूताना के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में दौसा जिले के संगठन कार्यकर्ताओं एवं सामान्य वर्ग ने दौसा मजिस्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव इस दौरान मजिस्ट्रेट कार्यालय के परिसर में काला कानून वापिस लो भाजपा सरकार होश मे आओ जैसे नारों से गूंज उठा इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर केंद्र सरकार के द्वारा जल्द से जल्द यूजीसी बिल को वापस नहीं लिया गया तो जल्द ही श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सामान्य वर्ग को साथ लेकर दिल्ली का घेराव करेगा जिला अध्यक्ष दौसा गिरधारी सिंह चौहान ने बताया कि स्वर्ण समाज के पूर्वजों ने इस देश के लिए बलिदान दिये है सरकार लगातार सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव कर रही है केंद्र सरकार शिक्षा के पवित्र संस्थानों में जातिगत भेदभाव बढ़ा रही है मजिस्ट्रेट कार्यालय के घेराव के दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत जिला उपाध्यक्ष दौसा अजीत सिंह जिला संयोजक दौसा कृष्णा राठौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला सचिव कमलेश जोशी उदयराज सिंह चौहान विजेंद्र चौहान राजेन्द्र शर्मा दिनेश जोशी एवं भारी संख्या में संगठन कार्यकर्ता एवं स्वर्ण समाज रहा मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *