मुझे चिप्स चाहिए…’ जब योगी जी के कान में बच्चे ने कही मन की बात,

मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एक छोटे बच्चे का एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘मुझे चिप्स चाहिए…’ जब योगी जी के कान में बच्चे ने कही मन की बात, ठहाकों से गूंज उठा परिसर 

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सख्त फैसलों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बच्चों के साथ उनका एक बेहद कोमल और संवेदनशील पक्ष अक्सर देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ नज़ारा मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखपुर में देखने को मिला, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

खिचड़ी मेले के दौरान सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं और बच्चों से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच एक छोटा बच्चा उनके पास पहुँचा। मुख्यमंत्री ने बड़े ही स्नेह से उसके सिर पर हाथ फेरा और उससे पूछा— “और क्या चाहिए, बताओ?”

शुरुआत में बच्चा थोड़ा हिचकिचाया, लेकिन जब योगी जी ने दोबारा प्यार से पूछा, तो बच्चे ने झुककर उनके कान में फुसफुसाते हुए अपनी ‘बड़ी डिमांड’ रख दी। बच्चे ने धीरे से कहा— “चिप्स चाहिए।”

ठहाके मार कर हंस पड़े मुख्यमंत्री

बच्चे की इस मासूमियत भरी मांग को सुनते ही मुख्यमंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जोर से ठहाका लगाकर हंस पड़े। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालु भी इस दृश्य को देख मुस्कुराने लगे। योगी जी ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया— “भाई, इसके लिए चिप्स मंगवाओ।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस 14-15 सेकंड के वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स बच्चे की मासूमियत और सीएम योगी के दोस्ताना अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *