लखनऊ
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी से भाजपा विधायक श्री प्रतीक भूषण सिंह ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने, कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण तथा जनसंपर्क को मजबूत करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी ने विधायक श्री प्रतीक भूषण सिंह को संगठनात्मक कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
विधायक श्री प्रतीक भूषण सिंह ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में वे जनसेवा और संगठन हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। यह मुलाकात पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
