दिल्ली जंतर-मंतर पर न्याय महापंचायत: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने कुलदीप सिंह सेंगर के सम्मान की लड़ाई लड़ी

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह जी

नई दिल्ली।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह जी के नेतृत्व में रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर न्याय महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत के माध्यम से पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जी के सम्मान और न्याय की मांग को पुरज़ोर तरीके से उठाया गया।

महापंचायत में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला शक्ति और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मांग की कि यदि कुलदीप सिंह सेंगर जी को शीघ्र बरी नहीं किया गया, तो यह न्याय महापंचायत आने वाले समय में महाआंदोलन का रूप लेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह जी ने कहा कि क्षत्रिय समाज अन्याय के खिलाफ सदैव संघर्ष करता रहा है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यह लड़ाई सम्मान, न्याय और समाज की अस्मिता से जुड़ी हुई है।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष न्याय की मांग करते हुए कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। महापंचायत शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुई।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने महापंचायत में शामिल हुए सभी भाइयों-बहनों, युवाओं, मात

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह जी
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन 

शक्ति और विभिन्न संगठनों का आभार व्यक्त किया और एकजुटता के लिए बधाई दी।

इस दौरान सोशल मीडिया और प्रशासनिक स्तर पर भी अपनी बात पहुंचाने के लिए संबंधित संवैधानिक पदों और नेतृत्व को संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *