हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह की रक्षा मंत्री के सुपुत्र नीरज सिंह से लखनऊ में स्नेह भेंट

लखनऊ।
हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने रविवार को लखनऊहिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने नीरज सिंह से की शिष्टाचार भेंट में देश के रक्षा मंत्री के सुपुत्र श्री नीरज सिंह जी से शिष्टाचार एवं स्नेह भेंट मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर कौशलेंद्र सिंह ने हिंदू युवा संगठन द्वारा देशभर में किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने युवाओं को संगठित कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकताबीजेपी को मजबूत करने की दिशा में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

वहीं श्री नीरज सिंह जी ने हिंदू युवा संगठन के

हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने नीरज सिंह से की शिष्टाचार भेंट
हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने नीरज सिंह से की शिष्टाचार भेंट

प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए ऐसे संगठनों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक चेतना, सेवा और संस्कारों के माध्यम से ही मजबूत समाज की नींव रखी जा सकती है।

भेंट के दौरान सामाजिक समरसता, युवाओं की भूमिका, शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। दोनों पक्षों ने भविष्य में सामाजिक हित से जुड़े विषयों पर सहयोग और संवाद बनाए रखने की सहमति व्यक्त की।

इस मुलाक़ात को हिंदू युवा संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है, जो संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर सक्रियता और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *