रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर पुलिस लाइन में राजस्थान पुलिस के जवानों के साथ होली का पावन पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर विधायक ने जवानों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण व सेवा भाव को नमन किया।
होली के रंगों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। विधायक भाटी ने कहा कि हमारे पुलिस जवान हर परिस्थिति में देश और समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। त्योहारों पर भी वे अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते, ताकि आमजन सुरक्षित और निश्चिंत रह सकें।
उन्होंने जवानों के साथ रंग-गुलाल खेलकर उनका हौसला बढ़ाया और सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया गया।
