UGC रोलबैक को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में महिपाल सिंह मकराना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि UGC रोलबैक नहीं किया गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा।
- उन्होंने समर्थकों से अपील की कि विरोध दर्ज कराने के लिए सभी लोग कल होली पर काले कपड़े पहनकर और काला टीका लगाकर होली मनाएं। उनका कहना है कि यह कदम UGC नीति के विरोध का प्रतीक होगा।
मकराना के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया आती है।
