यूजीसी एक्ट के विरोध में राजपूताना यूथ ब्रिगेड सक्रिय, 8 मार्च दिल्ली महाआंदोलन

आगरा।

राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कार्यालय जनक प्लेस, राजपुर चुंगी, आगरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार श्री आर.एस. गहलोत जी ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय सह महासचिव श्री अमर राजावत जी द्वारा किया गया।

बैठक में यूजीसी एक्ट को लेकर गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से इसके विरोध का निर्णय लिया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में आगामी 8 मार्च 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाले महाआंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि फतेहाबाद, खेरागढ़, जगनेर, शमशाबाद, पिनाहट, बाह, जैतपुर, एत्मादपुर, खंदौली, रूनकता सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर, गांव-गांव और कस्बों में जाकर सवर्ण समाज के लोगों को दिल्ली महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए जागरूक किया जाएगा।

संगठन की अगली बैठक दिनांक 15 फरवरी 2026 को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश जादौन जी के निवास स्थान, ट्रांस यमुना क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।

बैठक में संगठन के मुखिया जितेन्द्र सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह परमार, राष्ट्रीय सलाहकार आर.एस. गहलोत, राष्ट्रीय सह महासचिव अमर राजावत, मंडल अध्यक्ष आगरा शैलेंद्र राघव, जिलाध्यक्ष आगरा अरुण जादौन, महानगर अध्यक्ष अनुज परमार, संजय चौहान, राहुल भदौरिया, बब्लू ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *