गणतंत्र दिवस पर ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी मनोज परमार सम्मानित

मुरादाबाद।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी मनोज परमार को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।  यूपी सरकार में मंत्री जेपीस राठौर ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया वही उनकी सराहनीय कार्यशैली, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मान प्रदान किया

यूपी सरकार में मंत्री JPS राठौर स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए

इंस्पेक्टर मनोज परमार वर्तमान में ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी के पद पर तैनात हैं। अपनी कुशल कार्यप्रणाली, निष्पक्ष कार्यवाही और सरल स्वभाव के चलते वे न केवल पुलिस विभाग में बल्कि आम जनता के बीच भी खास पहचान रखते हैं। अधिकारी हों या फरियादी, सभी के साथ उनके व्यवहार की सराहना की जाती है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान के बाद ठाकुरद्वारा कोतवाली परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस स्टाफ ने इसे पूरे थाने के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों ने भी उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।

सम्मान प्राप्त होने पर इंस्पेक्टर मनोज परमार ने इसे पूरे पुलिस स्टाफ की टीमवर्क और जनता के सहयोग का परिणाम बताया और भविष्य में भी ईमानदारी व समर्पण के साथ सेवा देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *