सैंपऊ में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ब्लॉक सैंपऊ के द्वारा मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ब्लॉक सैंपऊ के द्वारा राजस्थान की आन बान शान हिंदु हृदय सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 429 वी पुण्यतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर मनाई गई इस दौरान संगठन संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने बताया की महाराणा प्रताप हम युवाओं के प्रेरणा स्रोत है सर्व समाज के युवाओं को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी से प्रेरणा लेनी चाहिए घास की रोटी खाई लेकिन कभी मुगलों के आगे झुके नहीं इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह परमार कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह राजपूताना एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीकेश सिंह जादौन के द्वारा आरी निवासी सुखवेद्र सिंह परमार को जिला अध्यक्ष धौलपुर की जिम्मेदारी एवं राजाखेड़ा निवासी दुष्यंत सिंह जादौन को कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष धौलपुर की जिम्मेदारी सौंपी इसी दौरान ब्लॉक सैंपऊ के कार्यकताओं के द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुखवेद्र सिंह परमार का भव्य स्वागत किया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुखवेद्र सिंह परमार ने संगठन शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बताया की संगठन द्वारा दी गई इस अहम जिम्मेदारी को पुरी ईमानदारी एवं सच्ची निष्ठा के साथ निभाउंगा कार्यक्रम के दौरान देवदत्त परमार करन परमार कृष्णकांत परमार अंशु परमार हरेंद्र परमार धर्मेंद्र परमार विश्वेंद्र परमार आदि संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
