नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह जी ने देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके सुपुत्र अभिमन्यु सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय हित से जुड़े विपूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट

भिन्न समसामयिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों पर सकारात्मक चर्चा हुई। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने ठाकुर जयवीर सिंह जी के अनुभवों और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें भविष्य की राजनीतिक एवं सामाजिक दिशा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
