कुंडा (प्रतापगढ़)
राजभवन बेंती (कुंडा) में श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी से शिष्टाचार भेंट करने छत्तीसगढ़ राज्य के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री धर्मजीत सिंह जी पहुंचे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्री यशवंत सिंह जी भी उनके साथ उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में क्षत्रिय समाज की भूमिका, जनसेवा, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

श्रीमंत राजा भइया जी ने आगंतुक जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया और उनके सामाजिक-राजनीतिक अनुभवों की सराहना की। यह मुलाकात क्षत्रिय नेतृत्व, सम्मान और परंपरागत मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संवाद मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की शिष्टाचार भेंटें विभिन्न राज्यों के नेतृत्व को आपस में जोड़ने के साथ-साथ समाजहित के विषयों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
