नई दिल्ली
नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party – BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह भी उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान संगठन, समसामयिक राजनीतिक विषयों एवं जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
श्री नितिन नबीन जी ने ठाकुर जयवीर सिंह के राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के योगदान की सराहना की। वहीं ठाकुर जयवीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, राष्ट्रहित और नेतृत्व के प्रति अपने विचार साझा किए।
यह शिष्टाचार भेंट आपसी सम्मान, संवाद और संगठनात्मक समन्वय का प्रतीक रही, जो आगामी समय में पार्टी और समाज के लिए सकारात्मक संदेश देती है।
