लखनऊ में एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, किसानों की दो बड़ी समस्याओं पर रखा मजबूत पक्ष

लखनऊ में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मपाल सिंह जी ने प्रदेश के यशस्वी एवं कर्मठ मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक धर्मपाल सिंह ने अपने क्षेत्र के अन्नदाताओं से जुड़ी दो अत्यंत महत्वपूर्ण समस्याओं को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से रखा और उनके त्वरित समाधान का आग्रह किया।

 

विधायक धर्मपाल सिंह ने ‘ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे’ (NHAI) परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की पीड़ा से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि खन्दौली ब्लॉक के ग्राम मलूपुर, रामनगर और खन्दौली के किसानों को नियमानुसार सर्किल रेट के चार गुना मुआवजा दिलाया जाना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही पैंतखेड़ा गांव के किसानों की अधिग्रहित भूमि की दर में वृद्धि कर उन्हें न्यायसंगत मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।

इसके साथ ही विधायक धर्मपाल सिंह ने क्षेत्र में आलू के लगातार गिरते बाजार भाव का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा हुआ है, लेकिन उचित मूल्य न मिलने के कारण किसान भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा आलू की सरकारी खरीद की व्यवस्था किए जाने से किसानों को राहत मिल सकती है।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों से जुड़े इन गंभीर विषयों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक धर्मपाल सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में इन दोनों मुद्दों पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली, उनके अधिकारों की रक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एत्मादपुर क्षेत्र के किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें न्याय और राहत दोनों प्राप्त होगी। यूपी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जी मुलाकात करते एत्मादपुर के विधायक धर्मपाल जी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *