खेरली में होने वाले क्षत्रिय महासमागम को लेकर रणनीतिक बैठक, गिर्राज सिंह परमार मलिंगा से की गई अहम मुलाक़ात

 

राजस्थान।

पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री श्री गिर्राज सिंह परमार मलिंगा जी से आगामी 1 फरवरी को खेरली में आयोजित होने वाले क्षत्रिय महासमागम कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण मुलाक़ात एवं विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर हुकुम सा श्री शक्ति सिंह जी बांदीकुई, डॉ. आर.पी. सिंह परमार सहित क्षत्रिय समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बैठक में महासमागम की तैयारियों, समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

पूर्व मंत्री गिर्राज सिंह परमार मलिंगा जी ने क्षत्रिय समाज को संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे महासमागम समाज की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को खेरली पहुंचने का आग्रह किया।

बैठक में उपस्थित सभी समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में “एक फरवरी – चलो खेरली” का नारा देते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

क्षत्रिय महासमागम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और पूर्वी राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के खेरली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *